jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

चांदी ने तोड़े पुराने ‎रिकॉर्ड, भाव 4 लाख के पार, सोना 1.76 लाख प्र‎ति 10 ग्राम

नई दिल्ली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं ने नए रिकॉर्ड कायम करते हुए ऑल टाइम हाई स्तर छू लिए। घरेलू बाजार में सोना 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क फरवरी वायदा कॉन्ट्रेक्ट 3,967 रुपये की तेजी के साथ 1,69,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,65,915 रुपये था।

- Install Android App -

कारोबार के दौरान सोने में तेज उछाल देखने को मिला और यह 8,563 रुपये की मजबूती के साथ 1,75,655 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दिन के दौरान सोने ने 1,76,990 रुपये का सर्वोच्च स्तर छूकर नया रिकॉर्ड बना लिया, जबकि इसका निचला स्तर 1,68,000 रुपये रहा। चांदी के वायदा भाव में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 8,542 रुपये की बढ़त के साथ 3,99,000 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 3,85,366 रुपये था। इस समय चांदी 19,245 रुपये की तेजी के साथ 4,04,611 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान इसने 4,07,456 रुपये प्रति किलो का अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया, जबकि निचला स्तर 3,95,001 रुपये रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर सोना पहली बार 5,500 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। यह 5,415.70 डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 5,584.30 डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। वहीं चांदी भी मजबूत रही और 119.51 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर को छू लिया।