jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

भोपाल : महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में लगी आग, कई कारें जली

भोपाल। शहर के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में आग लगने से शॉप में खड़ी कारें जलकर राख हो गईं। कारों की संख्या सात बताई जा रही है। ये सभी कारें मरम्मत के लिए आई थी। ऑटोमोबाइल शॉप के मालिक के अनुसार इस हादसे में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप ट्रूबा कॉलेज के पास स्थित है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी। उस समय शॉप के अंदर पांच और बाहर दो कारें खड़ी थीं। आग की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग की चपेट में कारों के साथ-साथ शॉप में रखा ऑटोमोबाइल पार्ट्स और अन्य सामान भी आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। शॉप मालिक ने शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार करते हुए साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले ही शॉप में नया इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया गया था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। आग में शॉप के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गए, जिससे अंदर की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। हालांकि, आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच की मांग की गई है। घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है, जल्दी ही इस घटना में खुलासा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।