jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

भोपाल के बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का खुलासा, बरामद किए 311 कछुए

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ स्टाफ ने एक व्यक्ति को दो बैग में भरे कुल 311 कछुओं के साथ पकड़ा, जिन्हें अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था।

बैगों के अंदर बड़ी संख्‍या में मिले कछुए
आरपीएफ के अनुसार, स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो बैगों के भीतर बड़ी संख्या में जीवित कछुए पाए गए। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय सिंह राजपूत के रूप में हुई, जो रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है। आरपीएफ ने तत्काल कछुओं की बरामदगी की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और वन विभाग का अमला संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पहुंचा और मौके पर कार्रवाई शुरू की।

- Install Android App -

इंदौर-देवास में पार्सल के लिए ले जा रहा था कछुए
बरामद सभी कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर उनके स्वास्थ्य परीक्षण और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अजय सिंह राजपूत ने बताया कि वह ढाई हजार रुपये की लालच में आकर इन कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने के लिए ले जा रहा था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ने उसे यह काम सौंपा था और वही ढाई हजार रुपये देकर कछुओं की सप्लाई करवाता था।

वन विभाग के साथ आरपीएफ ने की कार्रवाई
आरपीएफ की पूछताछ के बाद मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। वन विभाग और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।