jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

एमपी में बदला मौसम; रतलाम में बारिश, इंदौर-ग्वालियर समेत कई जिलों में अलर्ट

भोपाल। उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इसी वजह से मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बीती देर रतलाम में तेज बारिश भी हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन भी शामिल हैं। रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई है। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है। इधर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। आज यानी बुधवार को सुबह से जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है।13 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट है।

- Install Android App -

इन जिलों में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. विभाग से दी गई जानकारी अनुसार 18 फरवरी यानी कि बुधवार को प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगरमालवा, उज्जैन, इंदौर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश, तेज हवाओं की संभावना है। इन जिलों में दो दिनों तक मौसम खराब रह सकता है और आंधी भी चल सकती है।