jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म बिग न्यूज़:   YouTube Global Outage: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवाएं ठप

मध्य प्रदेश बजट : लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश कर दिया है। यह बजट मध्य प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट है। इस बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। जिसमें लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव रखा गया है।

वहीं बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि ये PM मोदी के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है।

बजट में महिलाओं को क्या मिला?
5700 महिला हॉस्टल शहरों में प्रस्तावित
महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावशाली योजनाएं
लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान
लाडली बहना योजना में 1.25 लाख रजिस्ट्रेशन
लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान किया गया.
52.29 लाख बालिकाओं को लाभ मिला
आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया जा रहा है
नारी स्वाभिमान एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट मिलेगा
700 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया

लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि बजट में इस योजना के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है।

- Install Android App -

इस योजना के तहत अभी राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 1500 प्रति माह दे रही है। लाड़ली बहना योजना की फरवरी महीने की किस्त सरकार की तरफ से जारी हो चुकी है। ऐसे में बजट के लिए लाड़ली बहना योजना बड़ा ऐलान माना जा रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र को किया जा रहा विकसित
प्रदेश में 2 हजार 949 आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण और 31 हज़ार 425 आंगनबाड़ी भवनों में विद्युत व्यवस्था कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। भारत सरकार से 24 हजार 662 सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों को विकसित किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

आठवीं तक के बच्चों को फ्री में मिलेगा दूध
इस बजट में “यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना” के अन्तर्गत कक्षा 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को अतिरिक्त पोषण प्रदाय के उद्देश्य से टेट्रा पैक में दुग्ध देने की बात कही गई है। वर्ष 2026-27 में इस योजनान्तर्गत 80 लाख विद्यार्थियों को दुग्ध पैकेट वितरित किये जाने का लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर ऐलान
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनान्तर्गत, प्रारंभ से अब तक कुल 51 लाख 76 हज़ार हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रुपये 210 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना के लिये रुपये 386 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।