jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म बिग न्यूज़:   YouTube Global Outage: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवाएं ठप

मध्य प्रदेश बजट : मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। मध्यप्रदेश में पहली बार डिजिटल बजट पेश किया गया है। मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत में ही कहा कि एमपी का बजट किसानों को समर्पित है। ये साल किसानों के विकास को समर्पित है। बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। मध्य प्रदेश विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे रहा है। वित्त मंत्री ने कहा- हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का लक्ष्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है। मंत्री कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।वित्त मंत्री ने बजट में मध्य प्रदेश में कोई नया टैक्स न लगाने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट किया कि राज्य के बजट में किसी भी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त कर बोझ नहीं पड़ेगा।

प्रदेश दाल उत्पादन में प्रथम स्थान पर

देवड़ा ने कहा कि हमारा प्रदेश दाल उत्पादन में प्रथम और गेहूं तिलहन में द्वितीय स्थान रखता है। प्रदेश का संतरा, धनिया और लहसुन में भी अग्रणी है। खेतों में उत्पादन से विक्रय तक में किसानों को सहायता दी जा रही है। जो कहा सो किया। हमारी सरकार के लिए बजट संवैधानिक दायित्वों के साथ कथनी करनी का वादा भी है। पिछले बजट भाषण के ये काम हो चुके हैं। 21,630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है। ग्राम विकास पर केंद्रीय मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी है। अहिल्या बाई कौशल विकास योजना शुरू की जा चुकी है।

श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़

सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ का बजटीय प्रावधान प्रस्तावित किया है। इस बजट का उद्देश्य मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और गरीब वर्ग को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक राज्य में 4 करोड़ 61 लाख से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अब तक 3 करोड़ 64 लाख लोगों का पंजीयन हो चुका है।

कल्याण विभाग के लिए 815 करोड़

सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में सर्व सुलभ स्टेडियम बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है. कल्याण विभाग के लिए 815 करोड़ का बजट तय किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है।

नारी कल्याण के लिए 1,27,555 करोड़

- Install Android App -

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण अभियान को मजबूत करने के लिए 80 लाख दूध पैकेट वितरित किए जाएंगे। इस योजना के लिए 6,700 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। कामकाजी महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में सखी भवन का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाली महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास मिल सके। सरकार ने नारी कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 1,27,555 करोड़ का बजट प्रावधान किया है।

7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता

वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरदार पटेल कोचिंग योजना के अंतर्गत 4 हजार विद्यार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया है।

कमजोर वर्गों के लिए 1,651 करोड़

सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी बड़े स्तर पर बजट का प्रावधान किया गया है। पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, घुमक्कड़ एवं अर्ध-घुमक्कड़ समुदायों के विकास के लिए 1,651 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी सुधार पर विशेष जोर दिया गया है, जिसके तहत 21,630 करोड़ की योजना को मंजूरी दी गई है।

सड़कों की मरम्मत के लिए 12,690 करोड़

फाइनेंस मिनिस्टर देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री माजरा टोला के तहत 20,900 किलोमीटर सड़क बनाने का स्टेटस दिया गया है। सड़क रिपेयर के लिए ?12,690 करोड़ का प्रोविजन किया गया है। युवा परिवारों के मेट्रोपॉलिटन एरिया में बढ़ते माइग्रेशन के असर को कम करने के लिए संध्या छाया प्रोग्राम शुरू किया गया है।

खेल के लिए 815 करोड़ का प्रावधान

मंत्री देवड़ा ने कहा कि युवाओं की खेल योजनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में चार स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही खेल गतिविधियों के लिए 815 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।