jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म बिग न्यूज़:   YouTube Global Outage: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवाएं ठप

हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों व पुलों की स्वीकृति

हरदा / मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत लोक निर्माण विभाग (PWD) के बजट में हरदा जिले को महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृतियां हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के सतत प्रयासों, लगातार उठाए गए जनहित के मुद्दों तथा विभागीय स्तर पर किए गए प्रभावी पत्राचार का परिणाम हैं। इन कार्यों से ग्रामीण एवं अंचलीय क्षेत्रों की यातायात सुविधा में व्यापक सुधार होगा तथा आवागमन सुगम बनेगा।

बजट दस्तावेज में हरदा जिले हेतु स्वीकृत प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं :—

1. करनपुरा से बासीबढ व्हाया सोलतलाई, मगरधा, खुदीया मार्ग

लंबाई – 81.00 कि.मी.

लागत – 122 करोड़ रुपये

2. हंडिया से मोरगढ़ी व्हाया मसनगांव, खुदीया मार्ग

लंबाई – 71.25 कि.मी.

लागत – 107 करोड़ रुपये

3. ग्राम भायली एवं आसपास के क्षेत्र को टिमरनी मुख्यालय से जोड़ने वाली भायली पुल का निर्माण कार्य

(पुल निर्माण)

लागत – 2.64 करोड़ रुपये

4. ग्राम कुंभीखेड़ा से डाब्या तक सड़क मार्ग निर्माण

लंबाई – 2.00 कि.मी.

लागत – 2.09 करोड़ रुपये

5. हरदा छिपानेर मुख्य मार्ग से रन्हाई खुर्द होते हुए बिल्लोद मार्ग

लंबाई – 5.60 कि.मी.

- Install Android App -

लागत – 9.27 करोड़ रुपये

6. सन्यासा-रामेश्वर से रुन्दलाय तक सड़क निर्माण मार्ग

लंबाई – 4.00 कि.मी.

लागत – 4.00 करोड़ रुपये

7. मसनगांव हंडिया मुख्य मार्ग तक 

लंबाई – 2.00 कि.मी.

लागत – 2.00 करोड़ रुपये

8. देदला से नीलगढ तक 

लंबाई – 1.00 कि.मी.

लागत – 1.00 करोड़ रुपये

9. रहटखुर्द सुखरास मार्ग

लंबाई – 1.00 कि.मी.

लागत – 1.50 करोड़ रुपये

10. गुल्लास से हंडिया व्हाया नांदरा से आदमपुर जुगरिया मार्ग

लंबाई – 16.00 कि.मी.

लागत – 35.00 करोड़ रुपयेइन स्वीकृत कार्यों से हरदा जिले के ग्रामीण, आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि परिवहन एवं व्यापारिक गतिविधियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। विशेष रूप से जिले के ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाले मार्गों की स्वीकृति क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि “हरदा जिले के समग्र विकास, बेहतर सड़क नेटवर्क एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रही है। इन कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुरक्षित एवं सुगम होगा।