jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म बिग न्यूज़:   YouTube Global Outage: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवाएं ठप

Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठा,,,,

हंडिया। अहिरवार समाज के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार, 20 फरवरी को दोपहर 11 बजे समाज की धर्मशाला, रविदास मंदिर हंडिया में संत शिरोमणि गुरु रविदास, भगवान बुद्ध एवं संत मीराबाई की मूर्तियों की विधिवत स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

- Install Android App -

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के संस्थापक मुरली रंगीले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पूरे हरदा जिले के लिए सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बनेगा, जिसमें जिलेभर से समाजजन आमंत्रित किए गए हैं।

रविदास मंदिर धर्मशाला, हंडिया में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी देगा। आयोजकों ने सभी समाजजनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।