jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

बिग न्यूज हरदा: वेयरहाउस में जाली काटकर मूंग की चोरी : रहटगांव पुलिस ने दो आरोपियों को 5 क्विंटल 50 किलो माल व कैमरा सहित किया गिरफ्तार

हरदा: हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के धनगांव वेयरहाउस में जाली काटकर की गई मूंग चोरी का रहस्य पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया।

फरियादी आदित्य पिता राजेश पचांरिया द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 16 फरवरी को वह शाम 5 बजे अपना काम कर वेयरहाउस से घर टिमरनी लौट गया था। अगले दिन सुबह 7 बजे चौकीदार द्वारका प्रसाद ने फोन कर सूचना दी कि वेयरहाउस के पीछे की जाली काटकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूंग की कट्टियाँ चोरी कर ली गई हैं। फरियादी मौके पर पहुँचा तो जाली कटी मिली।

इसके बाद उसने MPWLC से चाबी मंगवाकर वेयरहाउस खोला और स्टैक की गिनती की, जिसमें 11 कट्टियाँ कम मिलीं। चोरी गई मूंग का कुल वजन 5 क्विंटल 50 किलो, जिसकी कीमत 47,300 रुपये बताई गई। साथ ही वेयरहाउस में लगा CCTV कैमरा भी गायब था। घटना की सूचना वेयरहाउस मालिक नीरज गर्ग को दी गई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

सूचना पर तुरंत दबिश, दो आरोपी पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक शंशाक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम को वीरू राठौर से सूचना मिली कि दो लोग उसकी दुकान पर मूंग बेचने पहुँचे हैं।

- Install Android App -

जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दोनों संदिग्धों दिनेश चौहान पिता मंगल चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोंग सुखराम काजले पिता जारीलाल काजले, उम्र 24 वर्ष, निवासी डोंग को अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर 11 कट्टियाँ मूंग, चोरी में प्रयुक्त लोहे की आरी, तथा चोरी के दौरान उखाड़ा गया CCTV कैमरा गेहूं के खेत से बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने रहटगांव क्षेत्र के टेमागांव वेयरहाउस से मूंग चोरी की एक अन्य वारदात भी कबूल की। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज दुबे, सउनि माधव भाट, सउनि भूपेन्द्र वाड़ीवा, सउनि जगन कुमार युवने, प्रआर 100 प्रदीप रघुवंशी, आरक्षक कबीर उईके, आरक्षक विजय बकोरिया, आरक्षक महेंद्र रघुवंशी, आरक्षक सोनू चौरे, तथा नगर रक्षा समिति सदस्य कैलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।