jhankar
ब्रेकिंग
सिराली /हरदा : एनएसएस स्वयंसेवको ने ग्राम संपर्क से ग्रामीणों को किया सम्पर्क हरदा : छिदगांव जिला हरदा में बांसकारी उत्सव - 2026 का आयोजन 26 फरवरी को हरदा : नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागण के साथ बैठक सम्पन्न हरदा : खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 डम्पर जप्त हरदा : विद्युत से सुरक्षा के लिये ग्रामीणजन सावधानियॉ जरूर बरतें हरदा : आपराधिक गतिविधियों में लिप्त युनुस उर्फ कट्टू पर रासुका की कार्रवाई हरदा : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता 26 फरवरी को इंदौर: बाणगंगा में महिला ने निजी आवास में घुसकर हंगामा मचाया और खुद को चाकू मार डाला हंडिया : आगामी 27 अप्रैल को तहसीलदार को सौंपा जाएगा प्राथना पत्र,गौ सम्मान आह्नान अभियान में अभिषेक ... Big news : एकतरफा प्रेम मे आशिक ने स्टेज पर जाकर दुल्हन को मारी गोली 

सिराली /हरदा : एनएसएस स्वयंसेवको ने ग्राम संपर्क से ग्रामीणों को किया सम्पर्क

मकड़ाई समाचार सिराली। सिराली के शासकीय महाविद्यालय का ग्राम खुदिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) छात्रा इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत पंचम दिवस 25 फरवरी को NSS के स्वयंसेवको ने प्रातः गतिविधियों को पूर्ण कर ग्राम संपर्क किया जिसमें विभिन्न जरूरतमंद ग्रामीणों के संबंध में निरक्षरता, ग्रामीण समस्या, ड्रॉप आउट विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी जुटाकर सर्वे किया।

- Install Android App -

पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने दल नायक वर्षा इवने के मार्गदर्शन में पूजा माणिक को अध्यक्ष और नेहा को उपाध्यक्ष चुना। स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन हेतु लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के श्री मोहन गुर्जर ने भी स्वयंसेवकों को नेक मौकों पर पौधरोपण की नई परम्परा प्रारम्भ करने का आह्वान किया। दिवस के बौद्धिक सत्र को वरिष्ठ समाज सेवी श्री शंभू सोमानी ने संबोधित कर ‘”सेवा संस्कार सर्वोधर्म” से जुड़ने के लिए स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और महारानी लक्ष्मीबाई को प्रेरणा बनने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।

सेवा सिर्फ कुछ दिवसों तक ही चलने कार्य नही वरन अनवरत चलने वाला मिशन है। सोमानी ने कहा कि आप संख्या में 50 होंगे लेकिन आप 50 हजार को जागृत कर सकते हैं अगर प्रण कर लें। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ रानी पटेल, श्री महेश कुमार जाटव, श्री ओमप्रकाश पटेल स्वयंसेवक नंदिनी, राजनंदिनी,भावना,ज्योति,राज श्री, राखी,गायत्री आदि उपस्थित रहे।