jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

हरदा : नरवाई प्रबंधन हेतु टिमरनी में बैठक संपन्न

हरदा : फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई (पराली) जलाने की समस्या के प्रभावी रोकथाम और प्रबंधन हेतु सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी श्री संजीव नागू की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभागार टिमरनी में बैठक आयोजित की गई।

- Install Android App -

एसडीएम श्री नागू ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नरवाई जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि की उर्वरक शक्ति भी नष्ट होती है। उन्होंने नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों के बीच व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विकासखंड स्तरीय सभी विभाग प्रमुख, कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में नरवाई जलाने वाले क्षेत्रों की निगरानी करने और दोषी पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कृषि विभाग को आधुनिक यंत्रों के उपयोग हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य को भी बचाया जा सके।