jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध

हरदा : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब स्मार्ट मीटर के साथ ही चेक मीटर लगाने हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यदि किसी उपभोक्ता को अपने परिसर में लगे स्मार्ट मीटर की शुद्धता को लेकर कोई संदेह हो, तो वह चेक मीटर स्थापित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल https://portal.mpcz.in/web/ पर जाकर कंज्युमर एसवीसी टैब में कंज्युमर लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करना होगा।

- Install Android App -

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के पश्चात कंपनी द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपभोक्ता के परिसर में चेक मीटर स्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इस व्यवस्था से स्मार्ट मीटर में दर्ज खपत और चेक मीटर में दर्ज खपत के आधार पर उपभोक्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाएगी।

कंपनी ने यह सुविधा भी उपलब्ध कराई है कि स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत कॉल सेंटर के नंबर 1912 पर भी दर्ज करा सकते हैं।