jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

हरदा :हरदा जिले में अनेक स्थानों पर गूंजेगा जयकारा” – सुनील केवट, निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन 23 मार्च को!

हरदा। इस वर्ष भगवान निषाद राज गुहराज जयंती को लेकर पूरे हरदा जिले में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कहार समाज समिति हरदा के मीडिया प्रभारी सुनील केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च, सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ भव्य आयोजन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हरदा नगर के साथ-साथ टिमरनी, खिरकिया, सिराली, हंडिया एवं रहटगांव सहित सभी तहसील स्तर पर जयंती समारोह बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभु श्रीराम के परम मित्र एवं बाल सखा निषाद राज गुहराज जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।

- Install Android App -

सुनील केवट के अनुसार, जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना, शोभायात्राएं, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के लोगों द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और सभी स्थानों पर इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील भी की है।