हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे बुधवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने वृत टिमरनी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 टिमरनी, छिदगांवमेल ढाबा, सोडलपुर, मनियाखेड़ी,
सोहागपुर व खमगांव में दबिश दी। दबिश के दौरान 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 28 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 980 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये।

