jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

नासिक में हादसा: कुएं में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कुएं में गिर जाने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के छह मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा शनिवार को दी की गई जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुई।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लोग डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले दरगुडे परिवार के सदस्य थे। वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी मारुति एक्सएल 6 कार से घर लौट रहे थे। खुशियों भरे माहौल से लौटते समय किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था। कार्यक्रम स्थल के पास ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरे कुएं में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आधी रात के करीब दो क्रेनों और कुशल तैराकों की कड़ी मशक्कत के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सुनील दत्तु दरगुडे, उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। इन बच्चों में 7 से 14 वर्ष की आयु की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लड़का शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। एक ही परिवार के इतने सदस्यों और बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक के संतुलन खोने की वजह से। मामले की गहन जांच जारी है।