jhankar
ब्रेकिंग
जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध

बिटिया के जन्मदिन पर गौ सेवा: पालीवाल परिवार ने श्री दादा जी गौशाला में मनाया जन्मदिन

दीपक पालीवाल ने कहा गौ माता को मानते हैं मां, इसलिए मां के साथ मनाया जन्मदिन” – 

केके यदुवंशी 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।पालीवाल परिवार ने समाज के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की। परिवार ने अपनी बिटिया का जन्मदिन घर या होटल में न मनाकर श्री दादा जी गौशाला में गौ माता के साथ मनाया।

इस अवसर पर परिवार ने गौशाला की जल व्यवस्था करने की बात कही ताकि भीषण गर्मी में गौवंश को पानी की समस्या न हो। जन्मदिन पर बिटिया ने गौ माता को हरा चारा खिलाया तथा गौशाला परिसर में सेवा कार्य भी किया।

बिटिया के पिता दीपक पालीवाल ने कहा,हम सनातन संस्कृति में गौ माता को मां का दर्जा देते हैं। जब मां का आशीर्वाद सबसे बड़ा है, तो बिटिया का जन्मदिन मां के आंगन में ही मनाना चाहिए। केक से ज्यादा पुण्य गौ सेवा में है।श्री दादा जी गौशाला समिति ने परिवार के इस सेवा भाव की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि हर परिवार अपने खुशी के मौके ऐसे ही गौ सेवा से जोड़े, तो गौशालाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।