हंडिया : अलर्ट पुलिस का एक्शन: लापता नयापुरा में हड़कंप, पुलिस बनी फरिश्ता: 5 घंटे में मिला लापता मासूम!
हंडिया।नयापुरा क्षेत्र में आज एक मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए महज 5 घंटे में बच्चे को सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंप दिया।
गंगाविशन पिता मांगीलाल, जाति कोरकू निवासी नयापुरा ने बताया कि उनकी बेटी पूजा, पति रामफूल कोरकू निवासी मालजीपुरा थाना खातेगांव अपने परिवार के साथ चीराखान घूमने आए थे। इसी दौरान रामफूल अपने बेटे रियांश को नयापुरा स्थित नानाजी के घर छोड़ने गया। घर के बाहर छोड़ते ही बच्चा अचानक कहीं निकल गया और लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 5 घंटे के भीतर मासूम रियांश को सकुशल ढूंढ निकाला।
बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी सक्रियता की सराहना की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सजगता के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई, जो उनकी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

