रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प्रशासन से की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग
➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार
सिवनी मालवा। शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध भीलट बाबा मेले में रविवार देर रात अव्यवस्थाओं के चलते मुख्य मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। आलम यह रहा कि जाम में मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10बजे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक बढ़ गई। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से लोगों ने सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर दिए, जिससे दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया। और एक एंबुलेंस जाम में फंस गई और सायरन बजाने के बावजूद उसे रास्ता नहीं मिल सका नागरिकों की मदद के बाद भी एंबुलेंस नहीं निकल सकी
इस घटना के फोटो और वीडियो रात में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस तैनात करने और इमरजेंसी वाहनों के लिए अलग कॉरिडोर बनाने की मांग नागरिक कर रहे हैं।
मेले में आए रामलाल यादव ने बताया कि मेलों में भीड़ होती है, लेकिन प्रशासन पहले से तैयारी नहीं करता। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था करना चाहिए।
गौरतलब है कि भीलट बाबा मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते हैं। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई जिससे जाम लग रहा है।
समाचार लिखे जाने तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक व्यवस्था की जाए ताकि एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न हों। समाचार लिखे हैं जाने तक जाम की स्थिति थी लेकिन धीरे-धीरे जाम हट रहा था।

