ब्रेकिंग
प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार

भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार में नई दिल्ली के पुलिस अधिकारी अव्वल

नई दिल्ली: आम जनता के मुंह से दिल्ली पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व दुव्र्यवहार की शिकायतें तो आम बात है। लेकिन दिल्ली पुलिसकर्मी खुद ही अपने आलाधिकारी व कर्मियों के भ्रष्टाचार व दुव्र्यवहार से पीड़ित हैं। यही कारण है कि खुद ही सैकड़ों की संख्या में दिल्ली पुलिसकर्मियों ने अपने आलाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व दुव्र्यवहार को लेकर विभागीय शिकायत की है।

एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि भ्रष्टाचार और अपने सहयोगियों से दुव्र्यवहार करने में नई दिल्ली जिला पुलिस सबसे अव्वल है। इसके अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष और उत्तरी जिला के अधिकारी सबसे अधिक भ्रष्टाचार व दुव्र्यवहार में लिप्त रहे हैं। पिछले चार साल में कुल 528 शिकायतें भ्रष्टाचार व दुव्र्यवहार की सामने आई हैं।

- Install Android App -

पब्लिक प्रोटेक्शन मूवमेंट ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक जीशान हैदर ने दिल्ली पुलिस को एक आरटीआई लगाकर एक सवाल पूछा था कि किन-किन जिलों में पुलिसकर्मियों ने अपने ही आलाधिकारी व कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और दुव्र्यवहार समेत अन्य आरोप लगाए हैं। इसका जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने जो आंकड़े दिए हैं इन आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी व कर्मी अपने ही सहयोगी के साथ भ्रष्टाचार व दुव्र्यवहार करने में अव्वल रहे। नई दिल्ली जिला,पुलिस नियंत्रण कक्षा और उत्तरी जिला इस मामले में जहां पर पहले दूसरे और तीसरे पायदन पर रहे। वहीं दिल्ली पुलिस की छठी वाहिनी,चतुर्थ वाहिनी और राष्ट्रपति भवन में सबसे कम शिकायतें अपने अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ आईं।

जिला                                पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत 

नई दिल्ली जिला –                  106
पुलिस नियंत्रण कक्ष-               96
उत्तरी जिला-सिविल लाइन-      86
प्रथम वाहिनी-                          37
पुलिस भवन,आसफ अली-       30
शाहदरा जिला –                        26
रसद व आपूर्ति विभाग –            26
सुरक्षा मुख्यालय –                    20
दिल्ली सशस्त्र सातवीं वाहिनी-  19
द्वितीय वाहिनी-                        17
छठी वाहिनी-                           11
चतुर्थ वाहिनी-                          09
राष्ट्रपति भवन-                         05
पांचवीं वाहिनी-                         02
पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र झरौंदा कला-22