jhankar
ब्रेकिंग
खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी...

हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार… फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्रम घाट

हंडिया। एक तरफ मोबाइल की स्क्रीन पर सिमटती दुनिया है, दूसरी ओर मां नर्मदा का पावन तट, जहां हर शाम भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। पागल बाबा आश्रम घाट पर परम पूज्य गुरुदेव पं. श्री रामकृष्ण दाधीच के नेतृत्व में होने वाला नर्मदाष्टक पाठ इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बना हुआ है।

जैसे ही “नमामि देवि नर्मदे…” के स्वर घाट पर गूंजने लगते हैं, वैसे ही वातावरण में एक अलग ही आध्यात्मिक आभा फैल जाती है। लयबद्ध स्वर, सामूहिक पाठ और मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा का ऐसा संगम बनता है कि वहां मौजूद हर व्यक्ति कुछ देर के लिए सांसारिक चिंताओं को भूल जाता है।

- Install Android App -

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां न कोई भव्य मंच है, न प्रचार-प्रसार की होड़ और न ही किसी प्रकार का दिखावा। केवल मां नर्मदा के प्रति समर्पित श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक साधना का भाव ही लोगों को प्रतिदिन यहां खींच लाता है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि दिनभर की भागदौड़, तनाव और मानसिक व्यस्तताओं के बीच नर्मदाष्टक का यह पाठ मन को अद्भुत शांति प्रदान करता है। पाठ की लय और स्वर ऐसे वातावरण का निर्माण करते हैं कि कुछ ही देर में मन स्वतः एकाग्र और प्रसन्न हो जाता है।

आज जब लोग मानसिक शांति की तलाश में दूर-दूर तक भटक रहे हैं, तब पागल बाबा आश्रम घाट पर हर शाम गूंजता नर्मदाष्टक यह संदेश दे रहा है कि सुकून का रास्ता दिखावे में नहीं, बल्कि श्रद्धा और आध्यात्मिकता में छिपा है।