jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हरदा : हरदा जिले में किसानों को मूंग का उचित मूल्य दिलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में* आज कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया। *इस अवसर पर धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र तोमर, राहुल पूनिया, रवि मातवा, आर्यन पुनिया उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से हरदा जिले के साथ ही संपूर्ण मध्यप्रदेश में मूंग की उपज बहुत अच्छी हो रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का किसानों की आय दोगुनी करने का सपना साकार हो रहा है।

- Install Android App -

कोरोना काल के समय हमारे तत्कालीन कृषि मंत्री माननीय कमल पटेल जी के प्रयासों से हमारे किसान भाईयों को पानी दिलवाया गया था और उनके नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी प्रारंभ हुई थी। जिससे किसान, मजदूर और व्यापार सभी को लाभ प्राप्त हुआ था।

इसलिए वर्ष 2026 में समर्थन मूल्य पर मूंग फसल की प्रारंभिक व्यवस्थायें शासन द्वारा की जा रही हैं। लेकिन समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मात्रा बहुत कम है जिससे किसानों को मूंग कृषि उपज मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे बेचना पड़ रहा है,

जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 2000-3000 रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। हमारे जिले में लगभग 5-7 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग की फसल पैदा हुई है। जिसको समर्थन मूल्य पर पूर्णतः खरीदा जावे।