शिविर में 11 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय किये, 31 हितग्राहियों का सहायक उपकरण हेतु किया चयन
हरदा : भारत सरकार की एडिप स्कीम अंतर्गत कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में एवं एस आर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को जनपद पंचायत हरदा में जिले के दिव्यांगजनो हेतु कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्नांकन शिविर का आयोजन किया गया। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि शिविर में ऐसे दिव्यांग हितग्राही जिन्हें कृत्रिम अंग की आवश्यकता थी,
उन्हें एलिम्को टीम विशेषज्ञों के माध्यम से तत्काल स्थान पर ही कृत्रिम अंग बनाकर हितग्राही को प्रदान किये गए। इस दौरान एडिप स्कीम अंतर्गत ऐलिम्को टीम द्वारा दिव्यांगजन हेतु सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, स्टिक, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरण हेतु चयन किया गया।
उप संचालक श्री सिंह ने बताया कि शिविर में जिले से कुल 130 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिसमें से 42 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर 11 हितग्राहियों को हाथ पैर हेतु कृत्रिम अंग कैलिपर बनाकर प्रदान किए गए
एवं 31 हितग्राहियों का चयन सहायक उपकरण वितरण के लिये किया गया। शिविर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हरदा के विशेषज्ञों के माध्यम से उपस्थित हितग्राहियों के यूडीआईडी, दिव्यांग प्रमाण पत्र व दिव्यांग पेंशन बनाने के संबंध में भी कार्यवाही की गई।

