jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्यक्रम

हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपतियों के निर्माण को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी-राम-जी, का प्रदेश व्यापी शुभारंभ 2 जुलाई, 2026 को किया जा रहा है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी जिलो में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जन सम्मेलन-सह-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

इस दौरान हरदा जिले में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी-राम-जी, का जन सम्मेलन-सह-लॉन्च कार्यक्रम 2 जुलाई 2026 को जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में प्रातः 10ः30 बजे से जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ, श्रमिक, हितग्राही, युवा तथा स्थानीय नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

- Install Android App -

इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे उपस्थित नागरिक मिशन के उद्देश्यों एवं प्रमुख प्रावधानों से सीधे जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान योजना अंतर्गत स्वीकृत नवीन विकास कार्यों, सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों के अंतर्गत प्रदर्शनी, पोस्टर, बैनर एवं जनजागरुकता सामग्री के माध्यम से मिशन की विशेषताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिले में स्थानीय सफलता की कहानियों तथा निर्मित सामुदायिक परिसंपत्तियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर नागरिकों को मिशन के प्रमुख प्रावधानों, विशेष रूप से 125 दिवस रोजगार गारंटी, डिजिटल कार्यप्रणाली, पारदर्शी भुगतान प्रणाली, प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी, सामाजिक अंकेक्षण तथा विकेन्द्रीकृत ग्राम स्तरीय योजना निर्माण की जानकारी प्रदान की जाएगी।