हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली पेंडिंग !
हरदा । शासन स्तर से हुए ट्रांसफर आर्डर में नपा के सीएमओ कमलेश पाटीदार का स्थानांतरण हरदा से अन्य जिले में वहीं रोशन सिंह नए सीएमओ हरदा के नपाध्यक्ष बनाये गए हैं। इधर इस ट्रांसफर आदेश पर कमलेश पाटीदार ने आर्डर लिया है। इस मामले में शासन स्तर पर निर्देश मिलना बाकी है । फिलहाल नए व पुराने सीएमओ में से कौन पद पर काबिज रहेगा । ये शासन स्तर के निर्देश तय करेंगे।
मिली जानकारी में एक दो दिन पूर्व से ही कर्मचारियों को वेतन के मैसेज आना शुरू हुए हैं। कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान हुआ या नहीं, कितने माह से लंबित था ? इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। कुछ भुगतान मामलों में कम राशि देने की भी चर्चा होना पता चली है।
कर्मचारियों के लंबित भुगतान और बकायादार वसूली मामले पर सवाल के जवाब में cmo नपा ने कहा कि भुगतान सभी कर्मचारियों का हुआ है। टैक्स वसूली बकायादारों से संबंधित इनका कहना है –
फाइलें में दिखवाता हूं। मैंने अभी आठ दिन पहले ही ज्वाइनिंग की है फिर आपको अपडेट जानकारी मिल जायेगी। स्टे वाले मामले में शासन स्तर से जो भी निर्देश आयेंगे देखेंगे।
रोशन सिंह बाथम सीएमओ नपा हरदा

