हरदा : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं मेंटर्स की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को विकासखंड टिमरनी के जनपद पंचायत सभागार में किया गया। बैठक में संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, जिला समन्वयक संदीप गोहर एवं विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री तिवारी ने कहा कि जन अभियान परिषद से जुड़े सभी सामाजिक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ समाजहित में कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
उन्होंने परिषद द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी के अंतर्गत प्रवेश लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू जैसे पाठ्यक्रम एक उत्कृष्ट एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता बनने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
बैठक में जिला समन्वयक संदीप गौहर ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक अभियानों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक मे उद्यानिकी अधिकारी रामशंकर जाट ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान सभी नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश शांडिल्य ने किया। अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज ने किया। बैठक में विकासखंड से वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश रिछारिया, प्रकाश चौहान, नवांकुर संस्थाओं से अमित माहुले, दीपांशु राठौर, राजेंद्र कलम,एवं मेंटर प्रवीण चौरसिया, मधुर भारद्वाज सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे।

