jhankar
ब्रेकिंग
किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षण के पंचम दिवस भारी औजारों व हथियारों की दी जानकारी योगी बोले- सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ...

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को

जिला विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

हरदा :  मध्यप्रदेश के समृद्ध पर्यटन, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से वर्ष 2016 से आयोजित की जा रही मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 07 अगस्त 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एस.डी.एम. हरदा अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि इस वर्ष जिले के 92 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराया है। प्रत्येक विद्यालय का तीन सदस्यीय दल अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रातः 8ः30 बजे कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होगा।

यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य, वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित शीर्ष छह टीमें द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगी।

- Install Android App -

द्वितीय चरण दोपहर 2ः30 बजे से ऑडियो एवं वीडियो राउंड के रूप में आयोजित होगा। इसमें विजेता बनने वाली प्रथम टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता कलेक्टर, जिला हरदा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा तथा जिला शिक्षा अधिकारी, हरदा के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, हरदा एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए क्विज मास्टर नितिन कुमार सोनी से मोबाइल नम्बर 9926332084 एवं 7987118510 पर संपर्क किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से विजेता टीमों को मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का उपहार

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 2 रात्रि एवं 3 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन प्रदान किया जाएगा। वहीं, अगली तीन उपविजेता टीमों को 1 रात्रि एवं 2 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन दिया जाएगा।

इन कूपनों के अंतर्गत विद्यार्थियों के आने-जाने, आवास, भोजन तथा स्थानीय भ्रमण का संपूर्ण व्यय मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके।