हरदा : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2026 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 में जिले स्तर पर मूंग और पटवार स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान सिंचित, धान असिंचित अधिसूचित है।
किसान द्वारा देय प्रीमियम मूंग हेतु 618 रूपये, सोयाबीन हेतु 766 रूपये, मक्का हेतु 694 रूपये, धान सिंचित हेतु 946 रूपये तथा धान असिंचित हेतु 652 रुपए प्रति हेक्टेयर है। उप संचालक श्री ठाकुर ने अऋणी/कालातीत (एन.पी.ए.) कृषक भाईयो से अनुरोध किया है कि, कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका,
बैंक पासबुक व आधारकार्ड, बटाईदार कृषक के लिए आवश्यक दस्तावेज खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक व आधारकार्ड तथा कृषि भूमि स्वामी का आधारकार्ड ले जाकर 17 अगस्त से पूर्व फसल बीमा करवाएं। फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नम्बर 14447 पर भी संपर्क कर सकते है।

