jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग

सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिना लाइसेंस चल रही मनभावन मिष्ठान की फैक्ट्री सील, 70 किलो खोवा और डेढ़ क्विंटल मिठाई जब्त

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार त्यौहारी सीजन में मिलावट पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिवनी मालवा में बड़ी कार्रवाई की।

- Install Android App -

अनुविभागीय अधिकारी विजय राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आलोक भद्र और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार की टीम ने नगर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों और निर्माण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान भीलपुरा स्थित मनभावन मिष्ठान केंद्र की निर्माण इकाई बिना वैध लाइसेंस के संचालित पाई गई। मौके पर खुले में खाद्य पदार्थों का भंडारण किया जा रहा था, मिठाई रखने के लिए अखबार का उपयोग हो रहा था और भारी अस्वच्छता पाई गई। इस पर टीम ने तत्काल निर्माण इकाई को सील कर दिया। मौके से खोवा के 2 और शक्कर बर्फी का 1 नमूना जांच हेतु लिया गया, साथ ही 70 किलोग्राम खोवा, डेढ़ क्विंटल शक्कर बर्फी जब्त की गई और 45 किलो बालूशाही को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

इसके अलावा राजस्थान मिष्ठान भंडार की निर्माण इकाई और राहुल स्वीट्स से मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू, दूध पाउडर, इमली, नमकीन बर्फी एवं मावा रोल सहित 10 नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए लिए गए। राजस्थान मिष्ठान कारखाने में खुले में रखी 20 किलोग्राम मिठाई का भी विनष्टीकरण करवाया गया।

वहीं बाबई में चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 30 नमूनों की मौके पर जांच कर व्यापारियों को जागरूकता एवं प्रशिक्षण भी दिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।