jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

हरदा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बुधवार को हरदा के पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था और लाइसेंस की वैधता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, एसडीओपी हरदा, कोतवाली थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी एवं यातायात थाना प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने दुकानों में पटाखों के भंडारण, बिक्री, अग्निशमन उपकरणों और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण एवं बिक्री निर्धारित मात्रा और नियमों के अनुसार ही करें। प्रत्येक दुकान पर अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रखें तथा लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज दुकान पर ही रखें।

- Install Android App -

उन्होंने दुकानों के आसपास धूम्रपान और खुली आग के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही पटाखा बाजार में यातायात और पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली पर सुरक्षित पटाखा बिक्री और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।