jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग

हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग

24 विशेष जांच दलों ने विभिन्न क्षेत्रों में की कार्रवाई, विद्युत अधिनियम के तहत जारी किए जा रहे नोटिस

हरदा, :  मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के हरदा वृत्त द्वारा बिजली चोरी एवं विद्युत ऊर्जा के अनधिकृत उपयोग के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिले में कुल 389 प्रकरण दर्ज किए गए तथा संबंधित उपभोक्ताओं पर 97.42 लाख रुपये की बिलिंग की गई।

हरदा वृत्त के महाप्रबंधक सुरेश कुमार के निर्देशन में 2 से 4 नवंबर 2026 तक संचालित इस अभियान के लिए 24 विशेष जांच दल गठित किए गए थे। इन दलों ने जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों एवं चिन्हित क्षेत्रों में अचानक जांच कर बिजली चोरी और विद्युत के अनधिकृत उपयोग के मामलों का पता लगाया।

जांच के दौरान विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 के तहत अनधिकृत विद्युत उपयोग तथा धारा 135 के तहत बिजली चोरी के कुल 389 प्रकरण तैयार किए गए। इन प्रकरणों में कुल 97.42 लाख रुपये की बिलिंग की गई है।

- Install Android App -

नोटिस जारी कर की जाएगी राशि की वसूली

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सभी चिह्नित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही निर्धारित राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करें तथा बिजली चोरी अथवा किसी भी प्रकार की विद्युत अनियमितता से बचें।

कंपनी ने कहा है कि बिजली चोरी से वितरण कंपनी को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है, जिसका असर अन्य उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। सुचारू एवं व्यवस्थित विद्युत वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।