jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

कोतवाली पुलिस ने घर के पास गैरेज से किया दस्तयाब, परिजनों के सुपुर्द कर दी राहत

हरदा। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा 16 वर्षीय बालक युवराज तोमर को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को फरियादी सुरेंद्र तोमर निवासी छिपानेर रोड, हरदा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 16 वर्षीय पुत्र युवराज तोमर रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 775/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

- Install Android App -

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली ने बालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।

पुलिस टीम ने रात में ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 22 नवंबर 2026 को बालक युवराज तोमर को घर के पास स्थित एक गैरेज से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।