jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

राहुल ने गुरुद्वारे में दान के लिए निकाला 500 का नोट, फिर वापिस जेब में रखा

ग्वालियरः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने मध्यप्रदेश दौरे दूसरे दिन यहां स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। राहुल सुबह 11 बजे जब ग्वालियर में गुरुद्वारा ‘दाताबंदी छोड़’ में माथा टेकने पहुंचे तो इस दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने मिला। राज्य की एक स्थानी अखबार के मुताबिक राहुल जब गुरुद्वारा गए तो वहां गुल्लक (दानपेटी) में पैसे डालने के लिए जेब से 500 का नोट निकाला लेकिन फिर से उसे वापिस अपनी जेब में रख लिया।
दरअसल राहुल के साथ खड़े सांसद ज्योतिरादित्य ने उन्हें आचार संहिता याद तो उन्होंने नोट का दानपेटी में नहीं डाला और चुपचाप जेब में रख लिया। राहुल ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर ग्वालियर-चंबल संभाग चुनावी दौरे की शुरुआत की। यहां गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ मौजूद थे। इससे पहले राहुल ने सोमवार को दतिया में मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन के साथ अपने दो दिवसीय प्रदेश प्रवास की शुरुआत की थी।