ब्रेकिंग
अब मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में खामियां तलाशेगी कांग्रेस मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद

गुजरात सरकार का दावा- प्रवासियों पर हमले की घटनाएं हुई कम

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया कि बीते आठ दिनों में राज्य में कही भी हिदी भाषी लोगों पर हमले की कोई घटना नहीं हुई है। अदालत में दायर एक जनहित याचिका के जवाब में सरकार ने यह बात कही।

- Install Android App -

यचिका में यह पूछा गया था कि हाल ही में हिंसा की घटनाओं के बाद सरकार ने प्रवासी कामगारों की सुरक्षा के लिये क्या कदम उठाए हैं। प्रदेश के गृह विभाग में अवर सचिव पंकज दवे ने एक हलफनामे में मुख्य न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति वी एम पंचोली की खंडपीठ को बताया कि प्रवासियों पर हमले के सिलसिले में 63 मामले दर्ज किये गए और 754 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने दावा किया कि ये हमले 10 जिलों तक सीमित थे।