jhankar
ब्रेकिंग
गुरु नानक जयंती पर हरदा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन हरदा में शिवसेना की धमाकेदार एंट्री, राहुल दरबार बने जिलाध्यक्ष बैतूल सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ

#MeToo: हाउसफुल4 से नाना ने खुद को किया अलग, लेकिन नहीं काटे जाएंगे उनके सीन्स!

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के हाउसफुल 4 में शूट किये गये सीन्स को नही काटे जाने की चर्चा है। तनुश्री दत्ता के द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाये जाने के बाद नाना पाटेकर ने हाउसफुल 4 से खुद को अलग कर लिया है। नाना पाटेकर पर हाल ही में कुछ सीन्स फिल्माये गये थे। चर्चा है कि उन सीन्स को काटा नहीं जाएगा। ये सीन्स  फिल्म की कहानी के लिहाज से काफी अहम हैं। यदि इन सीन्स को हटा दिया जाए तो कहानी गड़बड़ा जाएगी।

- Install Android App -

नाना पाटेकर की जगह किसी दूसरे एक्टर के साथ इन सीन्स को दोबारा शूट करना भी मुश्किल होगा। ऐसे में फिल्म की टीम इस नतीजे पर पहुंची है कि इन सीन्स को पूरी तरह से एडिट कर नहीं हटाया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला निर्मित हाउसफुल के लिये नाना पाटेकर की जगह एक्टर की तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि अनिल कपूर या फिर संजय दत्त यह भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।