jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

जनरल एमएम नरवणे: चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी नियंत्रण में

देहरादून। थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नेकहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी नियंत्रण में है। सेना प्रमुख ने यह बात शनिवार को भारतीय सैन्‍य अकादमी, देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद मीडिया से बातचीत में कही। नेपाल के मुद्दे पर थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध हमेशा मजबूत रहा है और भविष्य में भी मजबूत रहेगा।

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि चीन के साथ बातचीत का दौर जारी है, जो कोर कमांडर स्तर की वार्ता के साथ शुरू हुई है। और स्थानीय स्तर पर समकक्ष रैंक के कमांडरों की बैठकें जारी हैं।  हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारे द्वारा किए जा रहे निरंतर संवाद के माध्यम से हम (भारत और चीन) सभी कथित मतभेदों को दूर कर देंगे। उनहोंने कहा कि सब कुछ नियंत्रण में है। सेनाध्‍यक्ष ने नेपाल के मुद्दे पर कहा कि नेपाल के साथ हमारे बहुत मजबूत संबंध हैं। हमारे उनसे भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक संबंध हैं। उनके साथ हमारा संबंध हमेशा मजबूत रहा है और भविष्य में भी मजबूत रहेगा।

- Install Android App -

उल्‍लेखनीय है कि लद्दाख के पैंगोग त्सो झील, गलवन घाटी और डेमचोक तीन ऐसे स्थान थे जहां भारतीय और चीनी सेनाएं एक-दूसरे के सामने डटी थीं। बीते दिनों हुई सैन्‍य अधिकारियों के स्‍तर पर हुई बातचीत में भारत ने साफ कर दिया था कि वह अपने जवानों को तब तक इलाके से नहीं हटाएगा जब तक कि चीनी सेना इलाके में पूर्व की स्थिति को बहाल नहीं कर देती। चुशूल सेक्टर के सामने चीन के मोल्डो सैन्य बेस में हुई उक्‍त बैठक में भारत का नेतृत्व लेह स्थित सेना की 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया। उनके साथ दो ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी भी शामिल थे।