ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

भाजपा, टीआरएस और एमआईएम कर रही हैं विभाजन की राजनीति: राहुल

हैदराबाद : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) पर देश में एक साथ मिलकर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ऐतिहासिक चारमीनार में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुयमंत्री के. रोसैया को राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार प्रदान करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने रोसैय्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी विचारधारा और कार्यों के लिए उन्हें यह समान दिया जा रहा है।

- Install Android App -

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। उन्होंने कहा, एक तरफ वे लोग है जो देश को बांटना चाहते हैं। वे देश के बारे में बात नहीं करते बल्कि देश के लोग को विभाजित करना चाहते हैं। दूसरी ओर वे लोग है जो देश का एकजुट रखना चाहते हैं। एक नफरत की विचारधारा है दूसरी प्यार की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी देश को बांटने के लिए नफरत फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने एमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ विभाजनकारी ताकतें एक साथ मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एमआईएम प्रधानमंत्री की मदद क्यों कर रही हैं। वह महाराष्ट्र, बिहार और अन्य राज्यों में भाजपा की मदद कर रही है। दोनों पार्टियों की विचारधारा अलग है लेकिन दोनों की विचारधारा विभाजकारी है।