jhankar
ब्रेकिंग
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट डायल 112 की टीम बनी जीवनदायिनी, गहरी खाई में गिरी कार से 5 युवकों का किया रेस्क्यू संविधान दिवस: भारत के लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव मध्यप्रदेश 26 नवंबर 2026 का मौसम अपडेट एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुबह व्यापारी ने दी जान, कुछ घंटे बाद भाभी की हादसे में मौत हंडिया में सरस्वती शिशु‌ मंदिर विद्यालय जाने वाले रास्ते पर दो दिनों से पड़ा मृत कुत्ते का बच्चा, दु... हाईवे पर अचानक चक्कर आने से साइकिल सवार गिरा, माथे में आई चोट आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, चालक फरार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लक्ष्मीनारायण मंडलोई का आकस्मिक निधन, सिराली में शोक की लहर

कश्मीर: सिविल हत्याओं के विरोध में घाटी बंद, कई क्षेत्रों में लगाई गई धारा 144

श्रीनगर: रविवार को कुलगाम जिले में सिविल हत्याओं के विरोध में आज पूरी घाटी में बंद का पालन किया जा रहा है। बंद का आहवान अलगाववादियों ने किया है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी जिससे सामान्य जनजीवन प्राभावित नजर आया। हुरिर्यत के नेता मीरवायज और गिलानी सहित जेकेएलएफ के यासीन मलिक को भी नजरबंद किया गया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार घाटी के कई संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

अलगाववादियों के संयुक्त गुट जेआरएल ने रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये स्थानीय आतंकियों औैर सिविल लोगोंं की हत्या के विरोध में हड़ताल का आहवान किया था। कुलगाम में मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे जबकि आतंकी ठिकाने में विसफोट के दौरान सात सिविल लोग मारे गये थे। बंद के दौरान स्थिति को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने आज श्रीनगर के सात थानाक्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिया है।

- Install Android App -

इन जगहों पर है धारा 144 लागू
श्रीनगर के सात थानाक्षेत्रों के तहत 144 धारा लागू कर दी गई है। यह इलाके हैं रैनावारी, नौहाटा, सफाकदल, खान्यार, महाराजागंज, करालखुड और मैसूमा। इल क्षेत्रों की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को कंटीली तारों से सील कर दिया गया है। कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में भी धारा 144 लागू की गई है।

सडक़ों पर नहीं दिखे वाहन
घाटी में बंद का असर देखा जा रहा है। सडक़ों पर गाडिय़ां नदारद दिखीं और दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद नजर आए। कश्मीर के कई हिस्सों में स्कूलों को भी बंद रखा गया। सबसे ज्यादा प्रभाव श्रीनगर के डाउन-टाउन क्षेत्र में नजर आ रहा है।