jhankar
ब्रेकिंग
गुरु नानक जयंती पर हरदा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन हरदा में शिवसेना की धमाकेदार एंट्री, राहुल दरबार बने जिलाध्यक्ष बैतूल सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ

अमृतसर रेल हादसाःवायरल हो रही ट्रेन ड्राइवर की खुदकुशी की तस्वीरें व वीडियो निकली झूठी

फिरोजपुर: दशहरे के दिन अमृतसर में जौड़ा फाटक पर सैंकड़ों लोगों की जान लेने वाली जालंधर से अमृतसर जाने वाली डी.एम.यू. ट्रेन के ड्राइवर की खुदकुशी करने की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

देखते ही देखते ड्राइवर की खुदकुशी वाला यह वीडियो न केवल वाट्सएप बल्कि एफ.बी. जैसी कई सोशल साइट्स पर फैलने लगा जिसे देख कर न केवल रेलवे में हड़कंप मच गया, बल्कि पंजाब समेत उत्तर भारत के कई शहरों में यह खबर तेजी से फैल गई।

- Install Android App -

वायरल हुए इस संदेश में डी.एम.यू. ट्रेन चालक को न केवल फांसी पर लटका हुआ दिखाया गया बल्कि इस घटना को अमृतसर के तारावाला पुल नामक जगह को बताया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रेन चालक के एक पत्र जिसमें इस घटना का जिक्र किया गया, भी तेजी से वायरल हुआ जिसमें बाकायदा ट्रेन चालक के नाम वाला पत्र जिसमें इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी भी वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर तेजी से फैली इस अफवाह को देखते हुए रेलवे को ड्राइवर के बचाव में कूदना पड़ा।

फिरोजपुर मंडल के डी.आर.एम. विवेक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर डी.एम.यू. ट्रेन चालक की खुदकुशी करने की तस्वीरें और वीडियो पूरी तरह से झूठी हैं।  उन्होंने बताया कि ट्रेन का चालक रेलवे की कस्टडी में पूरी तरह से सुरक्षित है । इस बाबत लोग इस घटना को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम न फैलाएं।