ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

वायसराय की तरह व्यवहार कर रहे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल: चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कहा कि देश के राज्यपाल अब नए वायसराय की तरह व्यवहार करने लगे हैं। सत्यपाल मलिक ने कहा था कि राजनीतिक दलों को भारत-पाकिस्तान वार्ता के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।
पूर्व वित्त मंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के बयान का हवाला दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान की भूमिका का लगातार हवाला देने को लेकर राज्यपाल ने उनकी आलोचना की थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को भारत-पाकिस्तान वार्ता के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है। शायद वह ‘पार्टी विहीन’ लोकतंत्र के समर्थक हैं या फिर ‘लोकतंत्र हो ही न’ के। उन्होंने मजाकिया लहजे में टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें बताया गया कि अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबैटन थे। यह गलत है। नियुक्त किए गए राज्यपाल और उप राज्यपाल अब नए वायसराय है।