ब्रेकिंग
हरदा जिले मे किसान त्रस्त और अधिकारी मस्त : मोहन बिश्नोई  हरदा: रुद्र धाम मंदिर में 12 अप्रैल तक चलेगा पंचकुंडीय शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला! गौशालाओं को अब ₹40 प्रति गाय, पशुपालन योजना का नाम बदला। जानें नई M...

दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के एक थाना अंतर्गत किशोरी ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद खुद के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली, जिसके बाद किशोरी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना 7 अक्टूबर को हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जब परिजन रिश्तेदार के यहां गए हुए थे उस दौरान किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों है नाबालिग

- Install Android App -

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी डभौरा डीपी सिंह ने बताया कि उक्त वारदात में आरोपित एवं पीड़ि‍ता दोनों ही नाबालिग हैं। इलाज के लिए नाबालिग किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर अपराध पंजीबद्ध करा दिया गया है, क्योंकि आरोपित एवं पीड़िता दोनों नाबालिग हैं। इसलिए उनका नाम नहीं दिया जा सकता मामले की जांच की जा रही है। राकेश कुमार सिंह, एसपी रीवा