jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

रायसेन में अभी तक कोरोना के 2123 पॉजीटिव मरीज मिले

रायसेन|जिले में अभी तक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कुल 2123 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार 1932 कोरोना पॉजीटिव मरीजों को उपचार उपरांत स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 152 एक्टिव केस है जिनका उपचार किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त 39 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की भोपाल के अस्पतालों में मृत्यु हुई है।
जिले में अभी तक कुल 44532 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए जिनमें जिले के 1753 तथा जिले से बाहर 370 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुई। इसी प्रकार 42354 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 47 सेम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। इनके अतिरिक्त 247 सेम्पल रिजेक्ट हो गए हैं। होम कोरेंटाइन में रखे गये व्यक्तियों एवं आम जनता के स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन में टेलिमेडिसिन हेतु मोबाईल/व्हाट्सएप नम्बर 8223991808, 8224041801 जारी किया गया है। इन नम्बरों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।