ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

आज ही के दिन रोहित ने जड़ा था पहला दोहरा शतक, वीडियो में देखें 16 गगनचुंबी छक्के

नई दिल्लीः ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा अपनी तूफानी बैटिंग के अंदाज की बदाैलत दुनियाभर में पहचान बना चुके हैं। कभी छक्कों का बादशाह क्रिस गेल आैर युवराज सिंह को कहा जाता था पर माैजूदा समय में जिसका डंका बज रहा है वो रोहित ही हैं। रोहित के लिए आज का दिन(2 नबंवर) कभी ना भूला पाने वाला है। इसी दिन ओपनर रोहित शर्मा आॅस्ट्रेलियाई खेमे के लिए काल बने आैर उन्होंने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा था।

खूब की थी छक्कों की बरसात
साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय दौरे पर 7 वनडे मैच खेलने आई थी और शुरुआती के मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को दो-दो की बराबरी पर रखा था। 2 नवंबर, 2013 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में रोहित ने 158 गेंदों में 209 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चाैके आैर 16 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ रोहित वनडे की एक पारी में सबसे ज्याजा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बने। इनके बाद एबी डिविलियर्स आैर क्रिस गेल ने 16-16 छक्के लगाकर इस रिकाॅर्ड की बराबरी की।

रोहित  की पारी की बदाैलत टीम का स्कोर 6 विकेट पर 383 रहा। जवाब में उतरे कंगारुओं 326 रनों पर ढेर हो गए आैर भारत ने यह मैच जीतकर सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया था। सीरीज के दो मैच रद्द हुए थे।

- Install Android App -

सहवाग के बाद लगाया था यह दोहरा शतक
रोहित वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद तीसरे बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले सचिन तेंदलुुकर(200) ने 24 फरवरी, 2010 आैर सहवाग(219) ने 8 दिसंबर, 2011 में दोहरा शतक लगाया था। हालांकि रोहित अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में  2 आैर दोहरे शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 14 नबंवर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 आैर 13 दिसंबर 2017 को नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी।

देखें रोहित के 209 रनों की पारी के जबरदस्त शाॅट