मकड़ाई समाचार बिहार| जिला बेगूसराय सर्वत्र विजय के मूल मंत्र पर चलने वाला भारतीय सेना का राजपूताना रेजीमेंट न केवल दुश्मनों के दांत खट्टे करता रहा है। बल्कि समय-समय पर विश्व रिकॉर्ड भी कायम करता है। एक बार फिर राजपूताना रेजीमेंट के बेगूसराय निवासी जवान शंभू कुमार ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
शंभू कुमार का नाम लिम्का बुक में शंख बजाने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए दर्ज किया गया है। एक जुलाई 2020 को नई दिल्ली आई टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शंभू को एक सांस और एक आवाज में 70 सेकेंड तक शंख बजाने को कहा था। इन्होंने टीम के सामने लगातार 80 सेकेंड तक एक आवाज में शंख बजाकर गिनीज बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। इसके बाद शनिवार को रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गिनीज रिकॉर्ड का सार्टिफिकेट देकर शंभू को सम्मानित किया। लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी मिलने पर बछवाड़ा ही नहीं पूरे बेगूसराय में खुशी की लहर फैल गई है।

