ब्रेकिंग
मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ... जयश ने टिमरनी थाने का घेराव किया, बैतूल निवासी मजदूर की जिले के एक कृषक के खेत में काम करने के दौरान... राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पहला इनाम राजेश सिरोही भोंनखेड़ी, और रामकृष्ण मांजू पीपलघटा की बैल जो...

Madhya Pradesh Election सारे दलबदलुओं को कांग्रेस ने दिया टिकट

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतत: कांग्रेस की प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची शनिवार रात को जारी कर दी गई। 155 प्रत्याशियों की इस सूची में भाजपा-बसपा छोड़कर आए सभी नेताओं को टिकट दी गई है।

पद्मा शुक्ला, रेणु शाह, संजय शर्मा, अभय मिश्रा और विद्यावती पटेल सहित सभी दलबदलुओं को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, दिग्गज नेता सुरेश पचौरी को एक बार फिर भोजपुर से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा और बेटे जयवर्द्धन सिंह को राघौगढ़ से फिर टिकट दिया गया है।

- Install Android App -

कद्दावर नेता रहे सुरेंद्र सिंह ठाकुर को भी सीहोर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, बिसाहूलाल सिंह, एनपी प्रजापति, प्रभुराम चौधरी, सज्जनसिंह वर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और मुकेश नायक पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को पहली बार टिकट मिला है। मप्र विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह अमरपाटन से प्रत्याशी बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस की इस सूची में कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी भारी पड़ी है।