jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

कार चालक की हत्या, मंदसौर बायपास पर मिला शव

मकड़ाई समाचार मंदसौर। सोमवार सुबह मंदसौर बायपास पर सीतामऊ निवासी कार चालक अनिल मुकाती की लाश मिली है। वह रात में सीतामऊ से कार लेकर निकला था और उसके कुछ घंटे बाद से ही मोबाइल बंद हो गया था। अब युवक की हत्या कार लूटने के इरादे से की गई है या कोई अन्य वजह? मामले में राजस्थान के झालावाड़ जिले की पगारिया पुलिस से कार जब्त कर चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सीतामऊ के धर्मराज ट्रेवल्स की मारुति स्विफ्ट डिजायर (एमपी 14 सीबी 3128) को 25 वर्षीय राहुल पुत्र वीरेन्द्रसिंह राजपूत निवासी बेलारा ने इंदौर जाने के नाम पर बुक किया था। और चालक अनिल मुकाती कार लेकर उनके बताए स्थान पर चला भी गया था। कार में राहुल के अलावा 20 वर्षीय भेरूलाल पुत्र राजेन्द्र बलाई निवासी धाराखेड़ी, 19 वर्षीय पंकज पुत्र प्रहलाद दर्जी निवासी बेलारा, 19 वर्षीय विशाल पुत्र भंवरलाल निवासी लोद भी सवार हुए थे।

- Install Android App -

लेकिन वे पहले हांदड़ी गए और फिर रात दस बजे के आसपास कार की लोकेशन मंदसौर में मिल रही थी। इसी दौरान चालक का मोबाइल लगातार बंद होने से कार मालिक भी सक्रिय हुए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी अपने स्तर पर तलाश शुरू की। जिले की सीमाओं पर भी नाकाबंदी की। सोमवार अलसुबह कार सुवासरा से लगे राजस्थान के पगारिया थाना क्षेत्र में मिली। इसमें राहुल, भेरूलाल, पंकज, विशाल भी मिल गए। इनकी निशानदेही पर मंदसौर बायपास पर ईएम सादड़ीवाला के पटाखा गोदाम के सामने चालक अनिल मुकाती का शव मिल गया। पुलिस अब राजस्थान से आरोपितों को लाकर हत्या के कारणों की जांच करेगी।