jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

रामलला मंदिर निर्माण के लिए बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, बुजुर्गों ने गाए भजन

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण का काम जल्द शुरू होने वाला है। देशभर में निधि समर्पण को लेकर जनजागरण अभियान जारी है। अन्न्पूर्णा कालोनी के बच्चे भी इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभा रहे हैं। प्रतिदिन प्रभात फेरी निकालकर मोहल्लेवासियों को जगा रहे हैं। मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए टोली बनाकर भजन किर्तन करते हैं।

 

बिलासपुर शहर अब राममय हो चुका है। राम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को अपने अपने तरीके से प्रकट कर रहे हैं। अन्न्पूर्णा कालोनी में बच्चों के प्रभात फेरी ने सभी को नींद से जगा दिया है। हर दिन एक टोली निकलती है। युवा और बुजुर्ग भी इसमें शामिल होते हैं। यह टोली भजन किर्तन करते हुए पूरे कालोनी का भ्रमण करती है। टोली को देखने लोग घरों से बाहर निकलते हैं। आम जनमानस में इस टोली को देखकर एक अलग उत्साह और उमंग दिखता है।

 

रेलवे क्षेत्र में सुबह-सुबह भजन किर्तन की गूंज से मन को प्रफुल्लित करता हैं। छात्र बाल विकास हारमोनियम पर जब राम भजो राम की ध्वनि बजाता है तो सभी झूम उठते हैं। इस टोली में सुरेश मिश्रा, डा.अरुण शिवम पटनायक, नितिन नानोटी, पिंटू दत्ता, नरेंद्र श्रीवास, गजेंद्र भाई, दीपक मराठा, जितेंद्र कुर्रे और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल रहते है। बाल विकास संस्थान के इस आयोजन से लोग काफी प्रभावित है।

- Install Android App -

31 जनवरी को मिलेगा कूपन
बिलासपुर में निधि समर्पण समिति का गठन भी हो चुका है। 15 जनवरी से तीर्थ स्थल के लिए निधि समर्पण अभियान प्रारंभ होगा। नगर स्तर पर 16 जनवरी को बैठक होगी। चार चरण में पूरा अभियान चलेगा। प्रथम चरण्ा 15 से 30 जनवरी तक चलेगा। ग्रामीण स्तर पर खंड , मंडल एवं ग्राम समिति बनेगी। द्वितीय चरण एक से 15 जनवरी के बीच होगा। इस बीच राममय माहौल बनाया जा रहा है। प्रचार प्रसार, रैली एवं संकीर्तन होगा। तृतीय चरण 16 से 30 तक होगा। इसमें रसीद के माध्यम से दानदाताओं से संपर्क किया जाएगा। 2000 से ऊपर की राशि देने वालों के पास टोली पहुचेंगी। नाम सार्वजनिक किया जाएगा। अंतिम चरण्ा 31 जनवरी से एक फरवरी तक होगा।