ब्रेकिंग
हंडिया: रामायण जी के अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ श्री हनुमान जन्मोत्सव हरदा जिले मे किसान त्रस्त और अधिकारी मस्त : मोहन बिश्नोई  हरदा: रुद्र धाम मंदिर में 12 अप्रैल तक चलेगा पंचकुंडीय शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि...

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बंधक 14 मजदूरों को दमोह जिला प्रशासन ने छुड़ाया

मकड़ाई समाचार दमोह। दमोह के 14 मजदूरों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा था। दमोह जिला प्रशासन ने इन्हें छुड़ा लिया है और दमोह लाया गया है। दमोह पहुंचे मजदूरों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया और कहा कि यदि प्रशासन उन्हें गांव में ही मजदूरी दिलाएगा तो अब कभी अन्य राज्यों में मजदूरी करने नहीं जाएंगे। दमोह के बड़ापुरा निवासी मजदूर दीपक अहिरवार ने बताया कि वह कुछ महीने पहले मजदूरी करने महाराष्ट्र के कोल्हापुर गया था जहां उसकी पहचान दो लोगों से हो गई थी। 2 महीने पहले वह दो लोग उसे और 17 मजदूरों महाराष्ट्र के कोल्हापुर ले गए। इन लोगों में 5 बच्चे भी थे, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। मजदूरों ने बताया कि 20 घंटे काम कराया जाता था और यातनाएं दी जाती थीं, पैसे नहीं दिए जाते थे।

- Install Android App -

मजदूरों को बंधक बना लिया गया और वह अपने आपको छुड़ा नहीं पा रहे थे। किसी तरह उन्होंने जिला प्रशासन तक अपने बंधक होने की जानकारी पहुंचाई। इसके बाद कलेक्टर तरुण राठी ने इन मजदूरों को छुड़ाने का प्रयास शुरू किया। श्रम विभाग और जन सेवा संस्थान एक एनजीओ के माध्यम से टीम महाराष्ट्र कोल्हापुर भेजी गई साथ ही संबंधित जिला प्रशासन को इस बात की सूचना दी गई कि दमोह जिले के कुछ मजदूर वहां पर बंधक बनाए गए है। टीम ने कोल्हापुर प्रशासन से संपर्क किया और जहां मजदूर बंधक बनाए गए थे, वहां जाकर बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया और आरोपितों पर 8 धाराओं में मामला दर्ज कराया। मुख्य आरोपित बाबा हुसैन को गिरफ्तार किया गया। ट्रेन के माध्यम से इन मजदूरों को लेकर दमोह पहुंचे और आज सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों सामने इन मजदूरों को खड़ा करने के बाद उनके निवास स्थान पहुंचाया। मजदूरों ने बताया कि यदि समय रहते जिला प्रशासन की मदद नहीं करता तो हो सकता है कि उनकी जान भी चली जाती है इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया है।