ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने विधानसभा में उठाया प्रधानमंत्री आवास योजना और अवैध कालोनियों को वैध करने का... हरदा: ट्रेक्टर बाइक की भिड़त किसान दंपत्ति की मौत, खेत देखने हरदा से गुरंज घाट जा रहे थे दोनो पति पत... हरदा: जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई सम्पन्न: 18 मार्च तक तवा डेम से मूंग फसल के लिये पानी छोड़न... MP Board छात्रों के लिए ज़रूरी खबर! कॉपियां जांचने के नियम बदले, शिक्षकों को करना होगा ये काम! किसानों की बल्ले-बल्ले! MP सरकार देगी 40 लाख किसानों को ब्याज-मुक्त लोन, जानिए कैसे मिलेगा फायदा MP ... इंदौर: पुलिस और वकीलों का विवाद गहराया: सोमवार को हाईकोर्ट और जिला अदालत के बाहर फोर्स तैनात Aadhar Voter Card Link: अब वोटर आईडी भी आधार से लिंक होगा, चुनाव आयोग ने कर दी तैयारी! हरदा: कर्मचारियों की समस्या निराकरण के लिये परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करें : कलेक्टर श्री स... मप्र बोर्ड 10 वी 12वी परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन प्रारम्भ, मूल्यांकन पुर्ण करने 45 दिनो क... MP में लाडली बहनों को झटका! 3 लाख से ज्यादा महिलाएं योजना से बाहर, अब नहीं मिलेंगे 1250 रुपये!

खंडवा जिले में दो दुर्घटना में वनकर्मी सहित चार घायल

मकड़ाई समाचार खंडवा। जिले में रविवार को दो अलग- अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटना हुई। इन दोनों हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसमें एक वनकर्मी है। जिसका एक पैर टूट कर अलग हो गया। रविवार को सुबह करीब 4 बजे जसवाड़ी रोड पर टिटिया जोशी के पास आयसर (मिनी ट्रक) पुलिया से टकरा गया। ट्रक पुलिया के उपर लटक गया था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने रेस्क्यू कर ट्रक में फंसे ड्राइवर और हेल्पर को करीब के घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। ड्राइवर सिकंदर पुत्र साबिर निमरानी और शाकिर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। ड्राइवर सिकन्दर ने बताया कि परतवाड़ा से मुर्गे लेकर खंडवा आ रहा था। इस बीच ट्रक का स्टेरिंग फेल होने से ट्रक पुलिया से टकरा गया।

- Install Android App -

वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

सिहाड़ा रोड़ पर सुबह करीब 11 बजे फारेस्ट देवे सिंह निवासी जामकोटा और राजा सिंह राठौर निवासी खंडवा की बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में वनकर्मी देवसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजा और देवे सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।