मकड़ाई समाचार बैतूल |आईडीएसपी. से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराने एवं स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। दिनांक 23 मार्च 2021 को खंजनपुर बैतूल निवासी 35 वर्षीय महिला, गंज बैतूल निवासी 21 वर्षीय युवक, दुर्गा वार्ड कोठी बाजार बैतूल निवासी 41 वर्षीय महिला, सर्वोदय स्कूल के पास सदर बैतूल निवासी 40 वर्षीय पुरूष, गाड़ाघाट रोड टिकारी बैतूल निवासी 75 वर्षीय पुरूष, गंज बैतूल निवासी 58 वर्षीय महिला, ई.एल.सी. केम्पस कोठीबाजार बैतूल निवासी 64 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती एवं 63 वर्षीय पुरूष, कोठी बाजार बैतूल निवासी 31 वर्षीय महिला, मोती वार्ड बैतूल निवासी 60 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय महिला, ज्ञानोदय कॉलेज शिवाजी वार्ड बैतूल निवासी 37 वर्षीय पुरूष एवं कालापाठा बैतूल निवासी 54 वर्षीय पुरूष को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एस.एम.एस. (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।
ब्रेकिंग
