jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

विद्युत विभाग की मनमानी विद्युत कटौती से परेशान नगरवासी

मकड़ाई समाचार हंडिया। धार्मिक नगरी के लोग गर्मी के दिनों में भी विद्युत कटौती से परेशान है। जहां एक ओर लोगों को गर्मी में कहीं भी आराम नहीं मिल रहा है। वहीं बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी बिजली कटौती का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। विभाग मनमाने तरीके से विजली कटौती कर रहा रहा है। एक तरफ गर्मी दूसरी ओर विद्युत कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी के दौरान भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं है। ग्रामीण प्रफुल्ल कुमार अग्रिहोत्री ने बताया कि अगर विद्युत कटौती संबंधित जानकारी लेने की कोशिश भी की जाती है तो फोन नहीं लगता है। और यदि संयोग से लग भी जाए तो विजली कर्मचारी कॉल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं। कुल मिलाकर अनियमित आपूर्ति से गर्मी में भी उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।